बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की स्पलेंडर बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 14 मई 2022, सीआईए-वन पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को चोरी की स्पलेंडर बाइक सहित रिफाईनरी पुल के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अरूण पुत्र सुभाष निवासी ददलाना पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी अरूण को आज माननीय न्यायालय में पेश किया। जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया शुक्रवार को गश्त के दौरान सीआईए-वन पुलिस की एक टीम जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक सवार पर सवार होकर रिफाईनरी पुल के पास घूम रहा है। युवक के पास उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान अरूण पुत्र सुभाष निवासी ददलाना पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त स्पलेंडर बाइक फरवरी में सलारगंज गेट के पास कपड़े की दुकान के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा।
बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में दीपक पुत्र राजकुमार निवासी बबैल रोड बलजीत नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
दीपक ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह सलारगंज गेट के पास कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसने 25 फरवरी को अपनी स्पलेंडर बाइक दुकान से सामने खड़ी की थी। सुबह आकर देखा तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। दीपक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना शहर में बाइक चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments