Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अफीम तस्कर की निशानदेही सप्लायर को यूपी के शाहजापुर से गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 मार्च 2023, सीआईए थ्री की टीम ने 2 किलो 800 ग्राम अफीम तस्करी के मामले में तस्कर की निशानदेही पर सप्लायर को यूपी के शाहजापुर जिला से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान फहीम खां पुत्र साविर निवासी मुनबरगंज शाहजापुर यूपी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम ने गत 28 फरवरी को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए समालखा में जीटी रोड भोडवाल माजरी मोड़ पर नाकाबंदी कर कार सवार एक नशा तस्कर को 2 किलो 800 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान औमकार पुत्र मोहन लाल निवासी परसोना बरैली यूपी हाल किरायेदार सेक्टर 6 पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त अफीम पानीपत व आसपास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए यूपी के शाहजापुर जिला के गांव मुनबरगंज निवासी फहीम खां से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 8 लाख रूपए कीमत बताई जा रही थी।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि बरामद अफीम व कार को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने नशा सप्लायर आरोपी फहीम खां के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी औमकार को माननीय न्यायालय में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

रिमांड के दौरान आरोपी औमकार की निशानदेही पर सीआईए थ्री की टीम ने यूपी में आरोपी फहीम के विभिन्न संभावित ठीकानों पर दंबिस देते हुए सोमवार साय यूपी के शाहजापुर से नशा सप्लायर आरोपी फहीम खां को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में नशा सप्लायर आरोपी फहीम खां ने उक्त 2 किलो 800 ग्राम अफीम आरोपी औमकार को 4 लाख 20 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी औमकार ने 20 हजार रूपए नगदी दिए थे वही बाकी 4 लाख रूपए अफीम बेचकर देने थे। आरोपी फहीम खां ने 20 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी औमकार की रिमाड अवधी पूरी होने पर व आरोपी फहीम खां से गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments