Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जुलाई 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। आरोपी की पहचान नीरज पुत्र जय भगवान निवासी नूरवाला पानीपत के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया उनकी एक टीम सोमवार की सुबह गश्त के दौरान बरसत रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि नूरवाला अड्डा पर सीडी डिलक्स बाइक सवार संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नीरज पुत्र जय भगवान निवासी नूरवाला पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक करीब 10 दिन पहले हाली पार्क के पास एक गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में रोहित पुत्र वेदपाल निवासी गढ़ी सिकंदरपुर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने एक अन्य स्पलेंडर बाइक करीब एक महिना पहले गीता कालोनी नूरवाला में गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में वरूण पुत्र सज्जन निवासी गंगा राम कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने बाइक चोरी कर निजामपुर के नजदीक गंदा नाला के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ी कर दी थी। आरोपी की निशानदेही पर उक्त चोरीशुदा बाइक बरामद की गई।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया आरोपी नीरज से पूछताछ में खुलासा हुआ वह चोरीशुदा बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल दो बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी नीरज को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments