Monday, February 9, 2026
Newspaper and Magzine


फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 21, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 फरवरी 2022, फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद। आरोपी की पहचान रवि निवासी काबड़ी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी टीम ने फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को रविवार साय गांव काबड़ी के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि पुत्र ऋषिपाल निवासी काबड़ी पानीपत के रूप में हुई। झपटा गया एक मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक आरोपी रवि के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आज आरोपी रवि को माननीय न्यायालय में पेश किया। वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया रविवार को सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। इसी दोरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी की एच.एफ डिलक्स बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक गांव काबड़ी के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने 7 फरवरी की साय उक्त बाइक पर सवार होकर सैक्टर 13/17 में बिजली घर के पास एक युवक से फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त फोन झपटमारी की वारदात बारे थाना सैक्टर 13/17 में दीपक पुत्र सष्टिबल्लभ निवासी बिचपड़ी सैक्टर 13/17 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। दीपक ने 7 फरवरी को थाना सैक्टर 13/17 पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह रोजाना की तरह फैक्टरी से काम कर घर लौट रहा था। रास्ते में नूरवाला बिचपड़ी रोड पर सैक्टर 13/17 में बिजली घर के पास पहुंचने पर पीछे से आया बाइक सवार एक अज्ञात युवक झपट्टा मारकर उसका फोन झपट कर ले गया।

Comments