Saturday, June 6, 2026
Newspaper and Magzine


सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, प्रत्येक नागरिक नियमों का पालन करे तो सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी कमी लाई जा सकती है: ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 30, 2025 Tags: , , , , ,

-यातायात पुलिस ने टोल प्लाजा पर वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया

BOL PANIPAT , 30 नवंबर, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस ने रविवार को टोल प्लाजा पर विशेष जागरूक्ता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना रहा।

ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने टीम के साथ इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा सड़क संकेतों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। इसके साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली गंभीर सड़क दुर्घटनाओं, उनके कारणों और उनके दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने के खतरों और परिणामों के बारे में बताया, जिसमें दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोटें लगने और जान से हाथ धोने की संभावना शामिल है।

ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक नियमों का पालन करे तो सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने पंपलेट वितरित किए और आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रहने में सहयोग करें
उन्होंने बताया कि पानीपत यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके।

Comments