Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित अलग अलग स्थान से 2 आरोपी गिरफ्तार. 26 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 14, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 नवम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दो पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने बुधवार को दो अलग अलग स्थान से 2 व्यक्तियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 26 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना तहसील कैंप प्रभारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान नूरवाला के मोहित नगर में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान महादेव धर्म काटे वाली गली से एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का थेला लिए पैदल आते हुए दिखाई दिया। पास आने पर व्यक्ति सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मुंशीराम निवासी गीता कॉलोनी के रूप में बताई। प्लास्टिक थेल को चेक करने पर 4 बोतल, 5 अध्धे व 28 पव्वे देसी शराब मिली। पुलिस टीम ने व्यक्ति को बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र ने बताया इसी प्रकार थाना तहसील कैप की दूसरी टीम ने वधावाराम कॉलोनी में रधुनाथ मंदिर वाली गली में दिलीप निवासी वधावाराम कॉलोनी को 5 बोतल, 8 अध्धे व 16 पव्वे अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र ने बताया बरामद अवैध देसी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर थाना तहसील कैंप में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत अलग अलग अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों की बेल हो गई।

Comments