घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा 7 लेडिज सूट/ 3 जींस की पेंट व 2500 रूपए बरामद
BOL PANIPAT : 12 नवम्बर 2022, थाना बापौली पुलिस की टीम ने गांव खोजकीपुर में गत रविवार की रात घर में घूसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को शुक्रवार सायं गुप्त सूचना पर दबिस देकर गांव के अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजेश उर्फ लूरी निवासी खोजकीपुर कला पानीपत के रूप में हुई।
थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी राजेश उर्फ लूरी का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया और वह नशा करने का आदी है। आरोपी के खिलाफ थाना बापौली में पहले भी चोरी के दो मुकदमें दर्ज है। आरोपी करीब 8 माह पहले जेल से बेल पर बाहर आया था। पूछताछ में आरोपी से खुलाशा हुआ की उसने नशे की लत पूरी करने के लिए गत रविवार की रात गांव खोजकीपुर में अंकित के मकान में घूसकर 3 हजार रूपए व कपड़े चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरीशुदा 3 हजार की राशि में से 500 रूपए खाने पीने में खर्च कर दिये। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 7 लेडिज सूट, 3 जींस की पेंट व बचे 2500 रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी राजेश उर्फ सूरी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना बापौली में अंकित निवासी खोजकीपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :
थाना बापौली में अंकित निवासी खोजकीपुर ने शिकायत देकर बताया था कि वह 6 नवम्बर की रात घर पर खाना खाकर परिवार सहित सो गया था। सुबह उठकर देखा तो साइड वाले कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। संदूक को चैक किया तो 50 हजार रूपए, सोने की एक अंगूठी, एक हार व एक चैन सहित बर्तन व कपड़े नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय ताला तोड़कर चोर कर ले गए। शिकायत पर चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments