बाइक चोरी के आरोपी को यूपी की मुजफ्फरनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने की पूछताछ.
BOL PANIPAT : 28 मई 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम यूपी की मुजफ्फरनगर जेल में बंद बाइक चोरी के आरोपी को सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी की पहचान अर्जुन निवासी बरोदा मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने 19 अक्तूबर 2023 को वृदा एंन्कलेव में गुरूद्वारा के पास से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में रविंद्र पुत्र हंसराज निवासी बिचपड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना सेक्टर 13/17 कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी अर्जुन को गत मार्च माह में यूपी के मुजफ्फरनगर की थाना बुढाना पुलिस ने जानलेवा हमला के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पानीपत के थाना सेक्टर 13/17 की बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकारा था। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर यूपी पुलिस ने बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी अर्जुन को जेल भेज दिया था।
सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम सोमवार को यूपी की मुजफ्फरनगर जेल से आरोपी अर्जुन को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। चोरीशुदा बाइक पहले बरामद की जा चुकी है। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments