मकान से चोरी किए जेवरात बिकवाने वाला आरोपी गिरफ्तार. 12 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT , 01 अगस्त: सीआईए थ्री पुलिस ने देवी मंदिर के पीछे उत्तम नगर में एक मकान से चोरी किए जैवरात में से सोने के जेवरात बिकवाने वाले आरोपी को शुक्रवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान देसराज कॉलोनी निवासी रूपसिंह के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने 29 जुलाई को चोरी की उक्त वारदात का पर्दाफास कर देसराज कॉलोनी निवासी आरोपी गोलू उर्फ अखमिचा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने मकान से सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, दो कड़े व एक चेन चोरी करना स्वीकारा था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था उसने चोरी किये जैवरात में से सोने का मंगलसूत्र व तीन अंगूठियां कॉलोनी निवासी अपने दोस्त रूप सिंह के माध्यम से 65 हजार रूपए में बेच दी थी। उसने रूप सिंह को 15 हजार रूपए देकर बाकी के 50 हजार रूपए में से ज्यादातर पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी गोलू उर्फ अखमिचा के पास से चोरीशुदा जेवरात में से बचे चांदी के 2 कड़े, 1 जोड़ी पाजेब, 1 चेन तथा 13 हजार रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को आरोपी रूप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने गोलू उर्फ अखमिचा द्वारा चोरी किए जैवरात में से सोने के जैवरात बिकवाने की बात स्वीकारी। आरोपी ने अपने हिस्से में आए 15 हजार रूपए में से 3 हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी रूपसिंह पास से बचे 12 हजार रूपए बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
यह है मामला
थाना तहसील कैंप में शुभम पुत्र राजकुमार निवासी उत्तम नगर ने दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने 3 जुलाई को घर पर अलमारी में सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, चांदी की पाजेब, चेन व कड़े रखे थे। 6 जुलाई को अलमारी की जांच की तो उक्त जेवरात नहीं मिले। अज्ञात चोर जेवरात चोरी कर ले गया। थाना तहसील कैंप में शुभम की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच तथा आरोपी पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments