चुलकाना धाम श्री श्याम बाबा मंदिर परिसर से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 30 अगस्त 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चुलकाना धाम श्री श्याम बाबा मंदिर परिसर से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को नहर पुल गढ़ी सिकंदरपुर चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पप्पू निवासी गढ़ी सिकंदरपुर के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी पप्पू के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि मंगलवार देर शाम उनकी टीम गश्त के दौरान थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक नहर पुल गढ़ी सिकंदरपुर चौक पर घूम रहा है। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान पप्पू पुत्र रणधीर निवासी गढ़ी सिकंदरपुर के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक गत जून में चुलकाना धाम श्री श्याम बाबा मंदिर परिसर से बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में मोनू पुत्र धर्मबीर निवासी गन्नौर सोनीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments