रिटायर्ड फौजी का पर्स चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार.
चोरीशुदा पर्स और 1200 की नकदी बरामद
BOL PANIPAT : पानीपत की सिटी थाना एरिया की बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित ईसीएचएस पर आए रिटायर्ड फौजी के पर्स चोरी के मामले में पुलिस के हाथ सफलता लगी है। सिटी थाना प्रभारी इंसपेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी प्रदीप पुत्र धन्नाराम निवासी गांव गढ़ सरनाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वारदात का खुलासा होने के साथ ही चोरीशुदा पर्स व 1200 रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। आरोपी को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Comments