Sunday, September 6, 2026
Newspaper and Magzine


प्रशासन ने बरसात में यमुना के रिंग बांध पर कड़ी निगरानी रखने को लेकर अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 1, 2025 Tags: , , , ,

-यमुना से सटे गांव के रिंग बांधो पर निगरानी बरतने के दिए निर्देश

-सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण ने किया निरीक्षण

-बाढ़ की स्थिति में प्रशासन ग्रामीणों को स्थापित करने के लिए भी कर रहा व्यवस्था

-हर आधा घंटे में यमुना का बढ़ रहा जल स्तर

-सिंचाई विभाग के अधिकारी पूरी तैयारी के साथ रिंग बांध पर डटे।

BOL PANIPAT ,1 सितंबर। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. किरण ने सोमवार को बरसात के मौसम को देखते हुए यमुना नदी के रिंग बांधों का निरीक्षण किया बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीईओ ने सनौली ब्लॉक के राणा माजरा, पत्थर गढ़, तमाशाबाद के अलावा बापौली ब्लॉक के जलमाना और खोजकीपुर के समालखा उपमंडल ब्लॉक के हाथवाला और बिलासपुर के रिंग बांधों के निरीक्षण के दौरान कहा कि इस समय सावधानी और सतर्कता ही जन-जीवन की सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन है। हर आधा घंटे में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। अगर आसपास की गांव की स्थिति बिगड़ती है तो प्रशासन उन्हें शिफ्ट करने के लिए भी व्यवस्था कर रहा है।
उन्होंने बताया कि
प्रशासन की तरफ से रिंग बांध के आस पास जेसीबी की मशीन, मिट्टी के बैग( कटटओ) मिटी की खुदाई करने वाली मशीन की पूरी व्यवस्था सिंचाई विभाग द्वारा की गई। विभाग के जेईई संभावित जगह पर मौजूद है। ग्रामीणों को भी मुनादी के जरिए सूचित किया गया है। गांव में ठीकरी पहरा लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सीईओ ने पूरा जायजा लेने को लेकर संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों के साथ-साथ सभी ब्लॉक के बीडीपीओज को भी निरीक्षण में शामिल किया। उन्होंने आसपास के गांव में ठीकरी पहरा लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने यमुना से स्टे गांव की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी।
उन्होंने बताया कि यमुना नदी से स्टे गांवों में जरा सी लापरवाही जनजीवन के लिए खतरा बन सकती है। इसलिए संबंधित अधिकारी और ग्रामीण रिंग बांध पर हर समय निगरानी रखें। कहीं भी रिसाव, कटाव या दरार दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
डॉ. किरण ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बरसात के मौसम में गांवों में अलर्ट मोड पर रहना जरूरी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लगातार दौरा कर स्थिति पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
इस मौके पर उनके साथ
खंड विकास पंचायत अधिकारी शक्ति सिंह, नितिन यादव, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, प्रोग्राम अधिकारी रणसिंह वर्मा के अलावा विभिन्न गांव के सरपंच मौजूद रहे।

Comments