फसल अवशेष प्रबंधन पर विभाग के संयुक्त निदेशक ने ली अधिकारियों की बैठक
-फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर विभाग पूरी तरह से तैयार
BOL PANIPAT ,10 सितंबर। जिला उपायुक्त डॉ. विरेंद्र दहिया के दिशा निर्देशानुसार जिले में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर विभाग पूरी तरह से तैयार है। इस संबंध मे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पंचकूला, हरियाणा के संयुक्त निदेशक (मिट्टी), डॉ. देवेन्द्र सिहाग ने सभी बेलर वाले किसानों अपील करते हुए कहा कि है हर एक किसान तक बेलर पहुंचाया जाएगा ताकि जिले में बगैर किसी बाधा के फसल अवशेष प्रबंधन हो सके।
उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन की अहमियत बताते हुए किसानो से अपील करे की वे फसल अवशेष को जलाने की बजाय उनका सही तरीके से प्रबंधन करें ताकि पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. आत्मा राम गोदारा ने बताया की फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा 1200 रूपए प्रति एकड़ राशि अनुदान पर दी जा रही है ताकि किसान द्वारा फसल अवशेष का प्रबंधन सुचारू रूप से किया जा सके। फसल अवशेष के लिए बेलर उपलब्ध करवाने के लिए ब्लाक स्तर पर अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है ताकि किसानों को समय पर बेलर उपलब्ध करवाया जा सके और फसल अवशेष का प्रबंधन किया जा सके। सभी बेलर किसानो ने वादा किया है की वो बेलर हर किसान तक पहुंचाने में कृषि विभाग की मदद करेंगे। इस मौके पर उप मंडल कृषि अधिकारी डॉ देवेंद्र ने बेलर वालो से अनुरोध किया कि वे इस कार्य में सहयोग करें और थोड़ा नरमाई रखें।

Comments