पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिला रहा प्रशासन
सेवा संकल्प अभियान के तहत नौल्था में लगा शिकायत निवारण कैंप
92 लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान
आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत, सेवा संकल्प कैंप में सुनी गईं समस्याएं
लाडो लक्ष्मी से पेंशन और बीपीएल कार्ड तक पहुंचीं शिकायतें, अधिकारियों ने मौके पर शुरू की कार्रवाई
BOL PANIPAT , 25 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को नौल्था में विशेष शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने 92 लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया।
कैंप में करीब 92 लोगों की शिकायतों का समाधान किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने लाडो लक्ष्मी योजना, पेंशन बनवाने, आधार कार्ड अपडेट करवाने, बीपीएल कार्ड बनवाने, पक्के मकान बनवाने, विवाह शगुन योजना तथा डॉ. बी.आर. अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
गौरतलब है कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के बीच लेकर जाना और पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाना है।
गौरतलब है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहा है और मौके पर ही समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है।

Comments