राजस्व विभाग की रजिस्ट्रीयां करवाने में लोगों को नहीं होगी परेशानी: उपायुक्त
टोकन की बढ़ाई गई संख्या
BOL PANIPAT , 21 सितंबर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से राजस्व विभाग की रजिस्ट्रीयां करवाने के लिए लोगों को अब समस्या नही होगी। इसके लिए सरकार की ओर से टोकन बढ़ाने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी दिशानिर्देशानुसार सरकार ने ऑनलाईन ई-अपॉटमेंट के लिए संख्या 100 से बढ़ाकर 200 कर दी है और तत्काल ई-अपॉटमेंट के लिए 10 से 50 संख्या की गई है।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि यह व्यवस्था लोगों को समस्याओं को दूर करने के लिए की गई है। इसके लिए सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Comments