Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर को यूपी की मुजफ्फरनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना बापौली पुलिस ने की पूछताछ

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 4, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 मई 2025, थाना बापौली पुलिस की टीम यूपी की मुजफ्फरनगर जेल में बद बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पूछताछ के लिए शनिवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी की पहचान याकूब उर्फ कोबरा निवासी सिकरी मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में हुई।

थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि आरोपी याकूब उर्फ कोबरा को बीते दिनों यूपी की मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध देसी पिस्तौल व पानीपत से चोरी हुई सीडी डिलक्स बाइक सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ पूछताछ के बाद यूपी पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना सनौली पुलिस ने शनिवार को आरोपी याकूब को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने 13 मार्च की देर शाम बापौली में हनुमान चौक के नजदीक गली से सीडी डिलक्स बाइक चोरी करने स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना बापौली में राकेश पुत्र कृष्ण लाल निवासी बापौली की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा उक्त बाइक यूपी पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने गहनता से पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि आरोपी याकूब उर्फ कोबरा का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ यूपी में आर्म्स एक्ट, मारपीट, जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न आपराधिक वारदातों के दो दर्जन के करीब मामले दर्ज है।

Comments