Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


किसी के साथ भी अन्याय नही होने दिया जाएगा: एएसपी पूजा वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 22, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , सनौली (प्रीति शर्मा) : एएसपी पूजा वशिष्ठ ने सनौली थाने का निरीक्षण किया और विभिन्न मामलो को लेकर जांच की। इस दौरान उन्होने कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नही होने दिया जाएगा। जो मामले दर्ज हुए है उनकी गहनता से जांच की जा रही है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। पूजा वशिष्ठ ने हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति झूठी शिकायत देकर झूठे मामले दर्ज कराने का प्रयास न करें अगर मामला झूठा पाया गया तो उसके खिलाफ ठोस विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होने थाना प्रभारी रामनिवास को कहा कि शिकायत मिलते ही एफ़आईआर दर्ज करें और मामले की जांच कर ही कार्यवाही अमल में लाए। अधमी गांव में ठेके के सेल्जमेन की मारपीट करने व पैसे छीनने व सनौली खुर्द गांव में एक दुकान द्वारा मारपीट कर पैसे छीनने के आरोप की शिकायत के बारे में उन्होने कहा कि दूसरे पक्ष की और से भी जांच कराने का आग्रह किया गया है। गहनता से जांच की जा रही है। जांच करने के उपरांत ठोस कार्यवाही की जाएगी।

Comments