पांच फलदार पौधे लगाकर कुमारी शैलजा का जन्मदिन मनाया गया ।
BOL PANIPAT : हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस CWC की सदस्य कुमारी शैलजा के जन्मदिन के अवसर पर आज साथियो सहित बरसत रोड़ स्थित धार्मिक स्थल कृपाल आश्रम में जन्मदिन को यादगार बनाते हुये पर्यावरण को ध्यान में रखकर पांच फलदार पौधे लगाकर कुमारी शैलजा का जन्मदिन मनाया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहकम छोक्कर, पानीपत जिला कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेश बडौली, भगत राजकुमार कटारिया , कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव गुलशन मल्होत्रा , सदगुरु कबीर जनसेवा समिति अध्यक्ष पदम सिंह , नशा मुक्ति समाज सुधार समिति अध्यक्ष राजकुमार राणा , सत्यपाल नरवाल , प्रदीप राणा , मनोज गर्ग, सतीश सैनी व ओमबीर सिंह पंवार मौजूद रहे।

Comments