Sunday, August 9, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा जिला किसान मोर्चा ने ज़िला भाजपा अध्यक्ष के माध्यम से किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद।

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,27 जून। मुख्य मंत्री मनोहर लाल किसानों के सबसे बड़े हितैषी है। समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक फसलें हरियाणा में खरीदी जाती है। मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने देशी गाय खरीदने पर पच्चीस हजार रूपए की सब्सिडी की घोषणा कर पशु पालक व किसानों के सच्चे हितैषी होने का प्रमाण दिया है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने अपने सेक्टर 11 पर भाजपा किसान मोर्चे के आए प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के अवसर पर कही। कल मुख्यमंत्री ने तिलहन की खेती पर 4000 रुपए व देशी गाय खरीदने पर पच्चीस हजार रुपए सब्सिडी की घोषणा करने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह दहिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता से मिलकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

डॉ अर्चना ने कहा कि देशी गाय पर सब्सिडी मिलने पर जहां किसान का भला होगा वही भारतीय संस्कृति का संरक्षण होगा। डा अर्चना ने कहा कि जीवामृत के लिए चार ड्रम देकर किसान को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। डा अर्चना ने कहा कि देशी कपास की खेती को बढ़ावा देने हेतु 3000 रुपए सब्सिडी देने का मुख्यमंत्री का बहुत बहुत आभार। इन सब कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार धन्यवाद।इस प्रतिनिधि मंडल में किसान मोर्चा अध्यक्ष महावीर सिंह दहिया, दिनेश पुजारा, राजेश फोगाट, आजाद खलीला, मनोज दहिया, अजमेर बिंझोल, बिनु काबड़ी व प्रवीण त्यागी मौजूद रहे।

Comments