मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्रह्मा कुमारीज के नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया
थिराना के पास स्थित ब्रह्मा कुमारीज के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आगमन।
कार्यक्रम के दौरान एक बहुत बड़े नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन हुआ। इस सभागार में 2000 से ज्यादा लोगों के बैठने की सुविधा है।

इसके अलावा इस मौके पर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त हरियाणा” अभियान का मुख्यमंत्री ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 4 मार्च 2023 से ब्रह्माकुमारी संस्था भारत सरकार के साथ मिलकर इस अभियान के तहत देश के कोने कोने में जाकर सेवाएं दे रही हैं। उसी के चलते आज पानीपत से भी पूरे प्रदेश भर के लिए अभियान रैली का आगाज हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू से डॉक्टर प्रताप मिड्ढा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार, ज्ञान मानसरोवर निदेशक बीके भारत भूषण, पानीपत सब जॉन प्रभारी बीके सरला बहन, पानीपत रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एम. एल. डारिया आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री महोदय ने वक्तव्य में कहा कि जो युवा गलत दिशा में जा रहे हैं उनको बचाने के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है। पूरे समाज के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती है।
आगे कहा कि ध्यान अपने आप में एक ऐसी पद्धति है जिससे सहज ही इन व्यसनों से मुक्ति पाई जा सकती हैं। परमात्मा के साथ लगन इस नशे की आदत से दूर कर सकती है।

इसलिये ज्यादा से ज्यादा लोगो को ध्यान योग के मार्ग पर लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उसमे भी खासकर युवाओं को जागृत करना आवश्यक है।
यह समस्या अब विश्व व्यापी बन चुकी है, जो मानवता के लिए खतरा है। जन जागरण के द्वारा इन कुरीतियां से बचा जा सकता है।
उन्होंने आगे ये भी कहा कि यह अभियान चलाकर ब्रह्माकुमारीज ने बड़ा सराहना का कार्य किया है। इस श्रेष्ठ कार्य मे जब बीके बहनें आगे आएंगी तो उनकी प्रेरणा और शक्ति से नशा करने वाले युवा सहजता पूर्वक इससे मुक्त होंगे।
अभियान के नेतृत्व कर्ता डॉ प्रताप मिड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मार्च 2023 को सरकार के साथ अग्रीमेंट करके ब्रह्माकुमारी संस्था ने यह नशा मुक्ति अभियान शुरू किया।
इस अभियान रैली में प्रदर्शनी के चित्रों से सजी हुई एक बस साथ रहेगी और करीब 8 या 10 ब्रह्माकुमार व ब्रह्माकुमारी बहने साथ चलेंगे। स्कूल, कॉलेज व यूनिवर्सिटी में जाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा और व्यसनों से मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ में मेडिटेशन की अनुभूति भी कराएंगे ताकि व्यसनों को छोड़ना सहज हो जाए।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का शब्दों के माध्यम से ब्रह्मा कुमार भारत भूषण ने अभिनंदन व्यक्त किया। इस मौके पर कुमारी परी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया और मंच का संचालन बीके शिवानी बहन ने किया।

Comments