Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


कोविड-19 संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ. रहें सतर्क :- डीसी।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at July 17, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT 17 जुलाई- डीसी सुशील सारवान ने आमजन से आह्वान किया है कि प्रत्येक नागरिक कोरोना महामारी के प्रति जागरूक रहे। इसको लेकर अभी लगातार सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। रोजाना कुछ मामले सामने आ रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कादियान ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सावधानियों का जिक्र करते हुए कहा कि नागरिक अपने हाथों को साबुन और गर्म पानी से या हैंड सैनिटाइजऱ से अच्छी तरह धोएं। उन्होंने कहा कि गले में खराश और खांसी से राहत पाने के लिए गर्म पानी से स्नान करें या गर्म पानी की भाप लें। अपने हाथों और उंगलियों को अपनी आंखों, नाक और मुंह से दूर रखें। अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें। संक्रमित लोगों के निकट संपर्क से बचें। उन लोगों के निकट संपर्क से बचें जो लक्षण प्रदर्शित कर रहे हैं। खांसते या छींकते समय अपना मुंह ढक लें। लक्षण बने रहने पर डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।

Comments