Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला सचिवालय में सेवानिवृत पेंशनर्स के लिए किया गया पेंशन अदालत का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 7, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 7 नवम्बर। लघु सचिवालय में आयोजित दो दिवसीय जिला पेंशन अदालत का मंगलवार को समापन हो गया। इस पेंशन अदालत में दो दिनों में 20 मामले सुनवाई के लिए आए जिनमें से 13 का निपटान करते हुए पेंशनर्स को डिप्टी अकांउटेंट जनरल अरविन्द पाल सहानी कागजात भी सौंपे।
सोमवार को जिला पेंशन अदालत का शुभारम्भ सीटीएम राजेश सोनी की अध्यक्षता में हुआ था। उन्होंने खजाना कार्यालय के अधिकारियों के साथ सोमवार को अपनी समस्याएं लेकर पंहुचे पेंशनर्स की बात सुनी और उनका समाधान निकाला। मंगलवार को पेंशन अदालत में उप महालेखाकार अरविन्द पाल सहानी पंहुचे। जिन्हों पेंशनर्स की शिकायतों को सुना और पूरी सुनवाई के पश्चात कार्यवाही करते हुए 13 मामलों में पेंशनर्स को समाधान पत्र सौंपे।
जिला खजाना अधिकारी हजारा सिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय पेंशन अदालत के लिए पेंशनर्स को संदेश भेजकर अवगत करवाया गया था ताकि जो भी पेंशनर्स किसी समस्या का सामना कर रहे थे वे आकर अपनी बात पेंशन अदालत में रख सकें। उन्होंने बताया कि दो दिनों में आई कुल 20 शिकायतों में से 13 शिकायतों का समाधान किया गया और 7 शिकायतों पर मामला लम्बित रखा गया है जिन पर महालेखाकार कार्यालय बाद में निर्णय लेगा।

Comments