मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण की समय सीमा 28 तक बढ़ी- उपायुक्त
BOL PANIPAT, 21 फरवरी। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की समय को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया। उन्होने बताया कि इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित थी।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की योजना के अनुसार मंडियों में सरकारी खरीद पर फसल बेचने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है। बिना इस पंजीकरण के सरकारी खरीद पर फसल नहीं बेची जा सकती। उन्होनें जिला के किसानों से अपील करते हुए कहा कि तुरंत मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाएं।

Comments