राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जाटल में बुधवार 26 जुलाई तक लिया जा सकता है दााखिला
BOL PANIPAT : 24 जुलाई। महर्षि कश्यप राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जाटल पानीपत के प्रधानाचार्य राजीव नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुतकनीकी संस्थान में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की तिथि अब 26 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे और एक अगस्त को पहली मैरिट सूची जारी की जाएगी। इसी कड़ी में 2 से 4 अगस्त तक कांउसलिंग होगी। 7 अगस्त तक सीट आबंटन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। 8 अगस्त को सम्बंधित संस्थान में विद्यार्थियों को अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम सूची के अनुसार दाखिला होने के बाद रिक्त सीटों के सन्दर्भ में 12 से 14 अगस्त तक दूसरी कांउसलिंग होगी। इसके बाद 16 अगस्त को सीट आबंटन व 17 अगस्त को आबंटित संस्थान में उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी बारिश व अन्य किसी कारणों से आवेदन नही कर पाए, वे दाखिले के लिए जल्द से जल्द संस्थान की दाखिला शाखा में आकर आवेदन कर सकते हैं।

Comments