Thursday, October 8, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 8, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 8 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 9 अक्टूबर को स्थानीय आर्य कॉलेज में प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने वीरवार सांय कार्यक्रम स्थल का दौरा किया व कार्यक्रम स्थल पर सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

उपायुक्त ने बताया कि कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे सैक्टर- 25 स्थित ओरलिया बैंकेट हॉल में आयोजित जैन समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आर्य कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे व मानव रंगोली का अवलोकन करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï ने कार्यक्रम स्थल पर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी कार्यक्रम को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पीने का पानी व अन्य सुविधाओं की जांच कर लें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सूचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए सभी विभागाध्यक्ष आपस में लगातार सम्पर्क रखें।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौक से एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन, नागराधीश टीनू पोसवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडु, डीएसपी सुरेश सैनी लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सवित पानू सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply