Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को सहयोग करने के निर्देश दिए.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 अप्रैल। उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने कहा कि आगामी दिनों में श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा शुरू हो रही है, जिसके लिए श्रद्धालु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कार्यालय में आ रहे हैं। इन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध करवाई जाए और कार्यालय में ऐसा प्रावधान किया जाए कि सम्बंधित अधिकारी इस प्रक्रिया को सरल बनाकर अपने हस्ताक्षर मौके पर ही कर दें।

Comments