मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
BOL PANIPAT , 24 सितंबर। विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने को लेकर प्रशासन ने स्वीप के माध्यम से आम मतदाता को जागरूक करने को लेकर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशानिर्देश पर ये कार्यक्रम विशेष रूप से उन स्थानों पर आयोजित किये जा रहे है जहां पर पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहा था। इस बार मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी करने को लेकर स्वीप कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
स्वीप के कनवीनर डॉ.हितेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को राघव इंटरनेशनल कंबल फैक्ट्री व कई अन्य स्थानों पर महिला श्रमिक मतदाताओं को मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूक किया गया व उन्हें ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।

Comments