चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांति पूर्वक कराने को लेकर पूरा प्रशासन तैयार: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया
-जिले की चार विधान सभा सीटों में कुल 9 लाख 25 हजार 7 सौ 25 मतदाता
-आर्य कालेज में व आर्य स्कूल में होगी मतगणना, तैयारियों पर दिया जा रहा जोर
-आदर्श आचांर संहिता का पालन हम सब की जिम्मेदारी
-पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रस्तुत किया चुनाव संबंधित ब्यौरा
BOL PANIPAT , 17 अगस्त। विधान सभा के आम चुनाव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार दहिया ने शनिवार को जिला सचिवालय में पत्रकार वार्ता के दौरान विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों व इलैक्ट्रोनिक मीडिया के संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश अनुसार चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांति पूर्वक कराने को लेकर पूरा प्रशासन तैयार हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 अक्तूबर को छुटटी वाले दिन मतदान होगा व 4 अक्तूबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतणना होगी। जिले की चार विधान सभा सीटों में कुल 9 लाख 25 हजार 7 सौ 25 मतदाता है जिनमें 4 लाख 91 हजार 621 पुरूष व 4 लाख 31 हजार 7 सौ 97 महिला मतदाता है। जिले में 2291 सर्विस मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी चारों विधान सभा क्षेत्रों में 912 बुथ बनाये गये हैं इनमें 393 शहरी क्षेत्र में व 519 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 47 नये बुथ बनाये गये है जिसमें 30 ग्रामीण व 17 शहरी क्षेत्र में आते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 4 अक्तूबर को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसके लिए स्थान निर्धारित किया गया है। पानीपत ग्रामीण 24 विधान सभा के लिए आर्य कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, पानीपत शहरी 25 के लिए आर्य पीजी कालेज सभागार,इसराना विधान सभा 26 के लिए स्पोट्र्स कॅाम्पलैक्स हाल नम्बर 1 व समालखा विधान सभा क्षेत्र 27 के लिए स्पोर्टं्स कॉम्पलैक्स आर्य कालेज निर्धारित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान व मतगणना को शांतिपूर्वक कराने के लिए हमें आदर्श आदर्श सहिता का पालन करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को आदेश दे दिए गए है कि वे सभी होर्डिंग्स मैनर पोस्टर (सरकार की योजनाओं इत्यादि से होर्डिंग्स इत्यादि भी हटाए जाए व राज नेताओं की फोटों को कवर किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान वाले दिन सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी की जायेगी। मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को चुनाव के दिन केंद्रों पर मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। मतदान के प्रतिशत को बढाने के लिए स्वीप गतिधियां की जा रही हैं जहां मतदान का प्रतिशत कम रहा है उस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम पानीपत ब्रह्मप्रकाश, एमडी शुगर मिल मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल,सीईओ जिला परिषद नरेंद्र मलिक, निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न समाचार पत्रों व चैनलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments