जिले में पंच पद का चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से होगा संपन्न : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉक्टर वीरेंदर कुमार दहिया
-जिला में 28 पंच पद पर होगा 15 जून को उप चुनाव
-उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 30 मई अंतिम तिथि. चुनाव की तैयारियां पूर्ण.
BOL PANIPAT : 25 मई। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के जिला पानीपत के 28 पंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 30 मई तक सुबह 10 बजे से लेकर सांय 3 बजे तक जारी रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) एवं उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव का नामांकन 30 मई तक ( 24 और 29 मई राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) भर सकते हैं। इच्छुक प्रत्याशी उक्त अवधि में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन भर सकते है। उन्होंने बताया कि शनिवार 31 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सोमवार 2 जून को सांय 3 बजे तक उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापस लिया जा सकता है और इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद रविवार, 15 जून को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी। कहीं भी पुन: मतदान की स्थिति बनती है तो मंगलवार 17 जून को पुन: मतदान करवाया जाएगा और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) ने बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने हेतु संबंधित क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है। इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों की निगरानी, नामांकन पत्रों की जाँच, मतगणना तथा परिणाम घोषणा तक की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें।
जिले में यह उपचुनाव समालखा उपमंडल के गांव चुलकाना के वार्ड 20 के पंच पद के लिए होगा। यह महिला श्रेणी के लिए है ।जुरासी सिर्फ खास के वार्ड 11 का चुनाव अदर देन महिला के लिए है।
सिंबल गढ़ पंच का वार्ड 7 का चुनाव बैकवर्ड क्लास ए अदर देन वूमेन के लिए है ।
इसी प्रकार सनौली खुर्द खंड के जांबा का वार्ड पंच का चुनाव बैकवर्ड क्लास अदर देन वूमेन के लिए है।
धनसोली वार्ड 6 अदर देन महिला के लिए व छाजू खुर्द वार्ड 2 भी अदर थन महिला के लिए है।
बापौली खंड के पसीना कला वार्ड 11 का चुनाव अदर देन महिला व जलमाना वार्ड 9 का चुनाव महिला पंच के लिए होगा।
इसी प्रकार इसराना उपमंडल का चमराड़ा वार्ड 13 का चुनाव महिला के लिए व पुठर वार्ड 11
का चुनाव अदर देन विमेन व शाहपुर वार्ड चार का पंच का चुनाव महिला के लिए होगा। जॉनधन कला
वार्ड 4 का चुनाव अदर देन वूमेन के लिए होगा।
महराना वार्ड 9 का चुनाव शेड्यूल कास्ट अदर देन वूमेन और नौल्था डोगरान वार्ड 7 बैकवर्ड क्लास ए अदर देन वूमेन के लिए होगा। जानधन कला वार्ड 3 बैकवर्ड क्लास ए अदर थन वूमेन, बुदश्याम वार्ड एक अदर देन वूमेन
काकोदा वार्ड 5 अदर थन वूमेन।
इसी प्रकार पानीपत के झटीपुर का वार्ड नंबर 5 अदर देन वूमेन, जाटल का वार्ड नंबर 4 अदर देन वूमेन के लिए होगा।
इसी प्रकार मतलौडा के गांव अदियाना के वार्ड 7 का महिला के लिए ।भंडारी वार्ड 11 अदर देन वूमेन के लिए । उटला खुर्द वार्ड तीन महिला के लिए । धरमगढ़ वार्ड एक अदर देन वूमेन के लिए। भादड वार्ड 8 महिला के लिए और सुताना वार्ड 13 अदर देन वूमेन के लिए होगा।

Comments