Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


परिवार को घर में कुंडी लगाकर आग के हवाले किया.एक बच्चे की मौत.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 2, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के गांव सुताना में एक परिवार को घर में कुंडी  लगाकर घर को आग के हवाले कर दिया गया। घर के अंदर बंद होने के चलते आग फैलने से परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए।एक बच्चे की झुलसने की वजह से मौत हो गई। अग्निकांड के शिकार अन्य सभी परिवार के लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए सौदापुर निवासी विशाल ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी नीतू के साथ सुताना गांव में अपने ससुराल आया हुआ था। यहां पर उसे एक मोटरसाइकिल खरीदनी थी और शाम को वापस घर जाना था। घर पर सास बाला,साली रितिका , राखी, साला चिराग मौजूद थे। उसका आरोप है कि करीब 3 बजे उनका चचेरा भाई मोनू व अन्य लोग घर में आ गए वह गाली गलौज करते हुए उसकी सास से 8 लाख रुपए की मांग करने लगे।इस बीच मोनू व उसके साथी तोड़फोड़ करने लगे और उन्होंने तेल छिड़क कर
कपड़ों में आग लगा दी और बाहर की कुंडी लगाकर फरार हो गए। आग व धुआं फैलने से दम घुटने लगा कमरे में बन्द सब लोग बेहोश हो गए।उनकी आंख अस्पताल में ही खुली है।

झुलसने से तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई है। एक बेटी की हालात ज्यादा गम्भीर है। उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया है। परिवार के अन्य सदस्य पानीपत अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मतलौडा थाना पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपो की जांच कर रही है व पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है

Comments