Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


युवक से पार्सल छीनने वाले गिरोह के पांचवे आरोपी को सीआईए वन पुलिस टीम ने काबू किया. वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 30, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 नवम्बर 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने रिफाइनरी रोड पर लोहा पुल के पास पार्सल देने जा रहे युवक से पार्सल छीनने वाले गिरोह के पांचवे आरोपी को शुक्रवार देर शाम मतलौडा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुमित उर्फ बाला निवासी मतलौडा के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने चार साथी आरोपी रोहित, शौर्य व मंजीत निवासी मतलौडा व हरदीप उर्फ अजय निवासी डाहर व फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूटपाट करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी सुमित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके चारों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था आरोपी मंजीत उर्फ कलवा का 26 अक्तूबर को जन्मदिन था। उन सभी ने साथी आरोपी सुमित उर्फ बाला निवासी मतलौडा व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर रिफाइनरी लोहा पुल के पास बैठकर शराब पार्टी की। पार्टी में खर्च हुए पैसे पूरे करने के लिए उन सभी ने मिलकर बाइक सवार युवक से लूटपाट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पार्सल में कैमरा, केबल व बेल्ट थी। पुलिस टीम ने चारों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर चारों आरोपियों को जेल भेजने के बाद आरोपी सुमित उर्फ बाला व वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

यह है मामला

थाना सदर में हर्ष पुत्र अशोक निवासी नारायणा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह ट्रेककोन कंपनी में लगा हुआ है। 26 अक्तूबर को वह बाइक पर सवार होकर फलीटेक्स कंपनी के दो पार्सल की डिलीवरी देने के लिए रिफाइनरी जा रहा था। शाम करीब 5 बजे रिफाइनरी रोड पर लोहा पुल के पास 7/8 लड़कों ने उसके साथ हाथापाई की और पार्सल छीनकर फरार हो गए। जिनमें से तीन लड़के एक बाइक पर व अन्य पैदल भाग गए। थाना सदर में हर्ष की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments