8 मार्च को होगी साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत।
-लोक अदालत के आयोजन का अधिक से अधिक लाभ उठाएं: सुदेश कुमार शर्मा, डीएलएसए चेयरमैन
BOL PANIPAT : 17 जनवरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में पानीपत व उपमंडल समालखा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 08 मार्च को किया जाएगा। इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने आह्वान किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और इसमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए सभी को बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। छोटे अपराधों में ट्रैफिक चालान व फैक्ट्री इत्यादि मामलों के निपटारे में रियायत एवं नरमी बरती जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फिजिकल तरीके से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन सुदेश कुमार शर्मा ने लोगो से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया हैं।

Comments