Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


-डकैती की वारदात में शामिल फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार.सोने का एक कड़ा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 सितम्बर 2024,सीआईए टू पुलिस टीम ने गांव उग्राखेड़ी में हुई डकैती की वारदात में शामिल में फरार चल रहे चौथे आरोपी को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सागर निवासी कालवा जीन्द के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी मनीराम निवासी अलुपुर हाल विकास नगर, नसीब निवासी पिल्लू खेड़ा जीन्द, मनीष निवासी बिचपड़ी हिसार व फरार दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर डकैती की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात को अंजाम दे लूटी गई ज्वेलरी में से आरोपी ने सोने का एक कड़ा अपने पास रख लिया था। पुलिस ने आरोपी सागर के कब्जे से सोने का कड़ा बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम में डकैती की उक्त वारदात का पर्दाफास कर गत दिनों आरोपी मनीराम, नसीब व मनीष को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथी आरोपी सागर निवासी कालवा व रोहित व विकास के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
आरोपियों के कब्जे से 40 लाख रूपये कीमत के 50 तोले सोने के जैवरात 12 चेन, 4 कड़े, 20 अंगूठी, 2 लॉकेट, 15 जोड़ी कानों की बालियां, झूमके, 2 हार व चांदी की एक मूर्ति व वारदात में प्रयुक्त एक कार व एक बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजने के बाद फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

-यह है मामला

थाना चांदनी बाग में गांव उग्राखेड़ी निवासी रविंद्र पुत्र दलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 4 अगस्त की रात वह घर पर अकेला था। माता पिता घूमने के लिए गए हुए थे और पत्नी गुरूग्राम में नौकरी करती है। देर रात वह घर पर सो रहा था। रात करीब 12:30 बजे 6 बदमाश दिवार फांदकर अंदर घुस आए और उसका सोते हुए का गला दबा लिया। उसकी गर्दन पर चाकू अड़ाकर हाथ परने से बांध दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर चोट मारी। अलमारी से 40 हजार रूपये कैश, 10 तोले सोने के जेवर निकाले। इसके बाद वह उपरी मंजिल पर बने भाई नवदीप के कमरे में गए यहा भी ताला तोड़कर 15 लाख रूपये कैश व 50 तोले सोने के जेवरात निकाल लिए। आरोपी जाते हुए उसका मोबाइल भी ले गए। थाना चांदनी बाग में रविंद्र की शिकायत पर डकैती की विभिन्न धारोओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments