Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


विजय नगर में सूने मकान से 8 लाख रूपए कैश व करीब 15 लाख रूपए कीमत के सोने, चांदी के गहने चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 10, 2026 Tags: , , , , ,

सायं के समय मकान के मुख्य गेट पर बाहर ताला लगा था, इसी से सूने मकान का अनुमान लगाकर चोरी की

BOL PANIPAT , 10 जून : तहसील कैंप क्षेत्र के विजय नगर में एक सूने मकान से 8 लाख रूपए कैश व करीब 15 लाख रूपए कीमत के सोने चांदी के गहने करने के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जावा कॉलोनी निवासी रामस्नेह के रूप में हुई है। सीआईए टू पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे पूछताछ करने तथा चोरी की नकदी व गहने बरामद करने के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र व उनकी टीम को आरोपी की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी थी। सीआईए टू टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर मंगलवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी को औद्योगिक सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।

थाना तहसील कैंप में विजय नगर निवासी सन्नी पुत्र विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पटना में उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। 6 फरवरी 2025 की सुबह 1130 बजे वह परिवार सहित पटना चला गया था। उसको सूचना मिली की उनके कुछ कागजात बरसत रोड पर खाली प्लाट में पड़े है। वह 9 फरवरी को सूचना पाकर पटना बिहार से पानीपत विजय नगर घर पहुंचा। घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। अंदर जाकर देखा कमरे में रखी 2 लोहे की अलमारी के लॉक टूटे हुए मिले। अलमारियों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। एक अलमारी से 8 लाख रूपए कैश और दूसरी अलमारी से सोने चांदी के गहने व जरूरी दस्तावेज चोरी मिले। जिसमें सोने की एक चेन, चार अंगूठी, दो जोड़ी टॉप्स, गले का सेट, तीन नोजपिन, चांदी की पांच जोड़ी पायल, घर की रजिस्टरी और जरूरी दस्तावेज व बैंक पासबुक चोरी मिली। अज्ञात चोर साथ वाले मकान से उसके मकान की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे है। थाना तहसील कैंप में सन्नी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 305, 331(4) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी ने 8 फरवरी की शाम बाइक पर सवार होकर विजय नगर में मकानों की रेकी की। आरोपी को सन्नी के मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा दिखा। इससे आरोपी ने आइडिया लगाया की मकान पर कोई नहीं है। रात के समय आरोपी साथ वाले मकान से सन्नी के मकान के उपर वाले हिस्से पर चढ़ा और खिड़की की जाली तोड़़कर अंदर घुसकर कमरे में रखी लोहा अलमारी से चोरी की।

चोरी की तीन अन्य वारदातों का खुलासा
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से घर में चोरी की एक व बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों का खुलासा हुआ। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना तहसील कैंप में अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपी से खुलासा वह सूने मकानों को निशाने बनाने से 15/20 दिन पहले बाइक चोरी करता था। फिर चोरी की बाइक पर सवार होकर कॉलोनी में मकानों की रेकी कर सूने मकानों को निशाना बनाता और बाद में चोरी की बाइक को लावारिस हालत में छोड़ देता था।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ

20 जनवरी की साय विजय नगर कालोनी निवासी अशोक जिंदल के घर के बाहर से उसकी होण्डा ड्रिम बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में अशोक जिंदल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

आरोपी ने 19 सितंबर 2025 की रात देशराज कॉलानी निवासी जगदीश सिंधवानी की घर के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में जगदीश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

28 सितंबर 2025 की रात न्यू रमेश नगर में एक सूने मकान से करीब 15 लाख रूपए कीमत के सोने चांदी के गहने चोरी किए। थाना तहसील कैंप में मयंक पुत्र सुभाष चंद निवासी न्यू रमेश नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments


Leave a Reply