Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


नौकरी लगवाने के नाम पर 52लाख रूपए ठगने के मामले में चौथे आरोपी को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 मई 2025, थाना माडल टाउन पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 52 लाख रूपए की ठगी करने मामले में वीरवार को चौथे आरोपी को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दिनेश निवासी प्रेम नगर दिल्ली हाल हवेलिया मामन इटावा यूपी के रूप में हुई। आरोपी दिनेश ने उक्त मामले में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत करवाई हुई है।

थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुकी अपनी पत्नी पूजा व अपने साथी आरोपी भिवानी की डिफेंस कॉलोनी निवासी दंपती सचिन व नीतू के साथ मिलकर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी दिनेश के कब्जे से ठगी की राशि में से 7 हजार रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुकी आरोपी पूजा के कब्जे से 1 लाख 25 हजार रूपए व आरोपी दंपती सचिन व नीतू के कब्जे से 20 हजार रूपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

जिला चरखी दादरी के डालावास गांव निवासी नसीब पुत्र विद्यानंद ने वर्ष 2022 में प्रदेश के माननीय गृहमंत्री को शिकायत दी थी कि उसके जीजा अनिल निवासी खानपुर खुर्द झज्जर हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर पानीपत में तैनात थे। जिनका वर्ष 2021 में एक सड़क दुर्घटना में देहांत हो चुका है। अनिल के दो छोटे बच्चे है। जीजा अनिल ने पानीपत में तैनाती के दौरान उससे व अन्य रिश्तेदारों के जानकारों के दिल्ली पुलिस, हरियाणा रोडवेज व अन्य कई सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम के सचिन सिंधू पुत्र प्रेम निवासी डेरी मोहल्ला रोहतक हाल किरायेदार सापला, सचिन की पत्नी नीतू, दिनेश निवासी बुद्ध विहार दिल्ली व दिनेश की पत्नी पूजा को 52 लाख रूपए दिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपी सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन देते रहे। नौकरी ना मिलने पर उसके जीजा अनिल की मौत के बाद जिसके भी पैसे थे वे सभी उसकी बहन अनिल की पत्नी से पैसे मांगने लगे।
उसने बहन के साथ चारों आरोपियों से जीजा अनिल के दिए हुए पैसे वापिस मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से मना करने के साथ ही उसको व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 52 लाख रूपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित की शिकायत पर थाना माडल टाउन पानीपत में उक्त आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406,420,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments