Sunday, November 1, 2026
Newspaper and Magzine


शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पानीपत पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 48 चालान किए गए, 18 वाहन इम्पाउंड

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 नवंबर। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पानीपत पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 48 चालान किए गए, 18 वाहन इम्पाउंड. पानीपत पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक, पानीपत मेधा भूषण के निर्देशानुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को सायं 7:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक थाना यातायात बाबरपुर पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई। अभियान के दौरान कुल 25 नाके लगाकर 689 वाहनों की जांच की गई। चालकों की जांच एल्को सेंसर मशीन के माध्यम से की गई।

अभियान के दौरान 55 चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने के 48 चालान किए गए तथा 18 वाहनों को इम्पाउंड किया गया।

Comments


Leave a Reply