Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


दोस्त ही निकला गोली मारकर लूट की वारदात का मास्टरमांइड.आरोपी विनय व उसके दो साथी आरोपी काबू. वारदात में प्रयोग अपाचे बाइक/एक देसी पिस्तौल/5 जिंदा कारतूस बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 21, 2023 Tags: , , , , ,

गांव नामुंडा में सत्संग भवन के पास छतरी लगाकर सिम बेच रहे युवक को गोली मारकर नकदी लूट का मामला

BOL PANIPAT : 21 जनवरी 2023, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने लूट की उक्त वारदात का पर्दाफ़ाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के समय साथ में दूसरी कंपनी के सिम बेच रहा दोस्त विनय निवासी कारद ही वारदात को मास्टरमांइड निकला। पुलिस टीम ने आरोपी विनय व उसके दोनों साथी आरोपियों को वारदात में प्रयोग की एक अपाचे बाइक, एक देसी पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस सहित असंध नाका पर नाकाबंदी कर काबू किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने व लूटी गई 21 हजार रूपए की नकदी बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
आरोपियों की पहचान नरेंद्र उर्फ मीनू पुत्र राजकुमार निवासी जौंधन कला, मंदीप पुत्र दिलबाग निवासी रभड़ा सोनीपत हाल राजेंद्र कालोनी रोहतक व विनय पुत्र सतपाल निवासी कारद पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम गश्त के दौरान अंसध रोड पर रामलाल चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक अपाचे बाइक पर मतलौडा से पानीपत की तरफ आ रहे है। युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है, जिनके पास अवैध हथियार होने की भी संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत असंध नाका पर नाकाबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात मतलौडा की ओर से एक बगैर नंबर प्लेट लगी अपाचे बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने पास आने पर बाइक सहित तीनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने करीब 10 दिन पहले गांव नामुंडा में छतरी लगाकर सिम बेच रहे युवक को गोली मारकर नकदी व सामान लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। वारदात बारे थाना समालखा में आरिफ निवासी नरायणा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना समालखा में आरिफ पुत्र रफीक निवासी नरायणा ने शिकायत देकर बताया था कि वह बतौर सेल्समैन एयरटेल कंपनी के सिम अलग अलग जगह छतरी लगाकर बेचता है। दोस्त विनय निवासी कारद भी इसी प्रकार दूसरी कंपनी के सिम बेचता है। 12 जनवरी को दोनों गांव ग्वालडा में सिम पोर्ट करने के बाद गांव नामुंडा में सत्संग भवन के पास छतरी लगाकर बैठे हुए थे। करीब 12:30 बजे अपाचे बाइक पर दो युवक ग्वालड़ा की तरफ से आए जिन्होंने मुँह पर रूमाल बांधा हुआ था। युवक आते ही सिम पोर्ट करवाने की बात कहने लगे। वह मोबाइल की आईडी खोलने लगा तभी दोनों युवकों ने दोस्त विनय के साथ हाथापाई शुरू कर दी। एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर जान से मारने की नियत से उसके उपर गोली चला दी। गोली उसकी बाजू के आर पार निकल गई। गोली मारने के बाद आरोपी दोनों के बैग छीनकर गांव ग्वालडा की तरफ भाग गए। बैग में 21 हजार रूपए, पंचीग मशीन, नई सिम व अन्य कागजात थे। आरिफ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ तीनों आरोपियों ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में योजना बनाकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी विनय ने साथी आरोपी मंदीप व नरेंद्र को बताया था कि उसकी तरह दूसरी कंपनी में काम करते वाला उसका दोस्त आरिफ छतरी लगाकर सिम बेचने के साथ ही गांव में मोबाइल की दुकानों से कैश क्लेक्शन कर ऑफिस में जमा करवाता है। आरिफ के पास बैग में हमेशा पैसे होते है।
12 जनवरी को आरोपी विनय दोस्त आरिफ के साथ नामुंडा सत्संग भवन के पास छतरी लगाकर बैठा था। आरोपी विनय ने वॉट्सअप कॉल कर दोनों को सूचना दी और कहा की उसको भी एक दो थपड़ मार देना ताकि आरिफ को शक ना हो। विनय ने कहा था की अगर आरिफ विरोध करे तो गोली मार देना। कुछ ही देर बाद आरोपी मंदीप व नरेंद्र अपाचे बाइक से नामुंडा सत्संग भवन के पास पहुंचे और योजना अनुसार आरिफ को बाजू में गोली मारकर पैसों वाला बैग छीनकर ले गए।

Comments