Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 अगस्त 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइपास पर सैक्टर 24 के नजदीक एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जुनैद पुत्र रियाज निवासी तितरवाड़ा कैराना शामली यूपी के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ उसे हथियार रखने का शौक है, करीब 3 महीना पहले वह मेरठ गया था। वहा घंटा घर चौक पर अरविंद नाम के युवक से बातचीत होने पर अरविंद ने उसे उक्त अवैध देसी पिस्तौल 2500 रूपए में लाकर दिया था। वह अवैध देसी पिस्तौल को घर ले आया। आरोपी दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस टीम ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी जुनैद के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर असला तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी जुनैद को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर बलजीत नगर नाका के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइपास रोड पर सैक्टर 24 की और से पैदल-पैदल सनौली रोड की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत बाइपास रोड पर सैक्टर 24 के निर्माणाधीन गेट के पास पहुंच कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक सामने से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर तलाशी ली तो लोअर की जेब से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जैनद पुत्र रियाज निवासी तितरवाड़ा कैराना शामली यूपी के रूप में हुई।

Comments