11 से 13 मार्च को चरखी दादरी में होगी 39 वीं राजकीय पशु प्रदर्शनी
उत्तम नस्ल पालने वाले पशुपालकों को सरकार देगी लाखों के इनाम
BOL PANIPAT , 20 फरवरी। पशुपालन एवं डेरी विभाग द्वारा 11 से 13 मार्च तक चरखी दादरी में 39 वीं राजकीय पशु प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा। इस प्रदर्शनी के प्रति पशुपालकों में विशेष उत्साह है। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि पशु प्रदर्शनी में उत्तम किस्म की नस्ल पालने वाले पशुपालकों को प्रोत्साहन के रूप में लाखों रुपये की राशि प्रदान की जायेगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस प्रदर्शनी में जो पशुपालक अपने पशुओं को ले जायेंगे उनको पहले नजदीकी पशु चिकित्सालय में जाकर अपने पशुओं के स्वास्थ्य व अन्य प्रदर्शनी संबधी जरूरी जानकारी पशु चिकित्सक से लेने पड़ेगी। पशु प्रदर्शनी में अपने पशुओं को ले जाने वाले पशुपालकों के ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जायेगी। प्रशासन द्वारा पशुओं को ले जाने वाले साधनों का किराया भी मुहैया करायेगा।
विभाग के एसडीओ अश्विनी मोर ने बताया कि इस प्रदर्शनी में मुराह नस्ल, हरयाणा नस्ल साहिवाल नस्ल के अलावा विदेशी नस्ल के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता पशुपालकों को इनाम दिया जायेगा। प्रदर्शनी में पशुपालकों को उत्तम नस्ल के पशुओं को आधुनिक दूध संयत्र, पशुओं के लिए शुद्ध आहार व विभिन्न प्रकार की उत्तम नस्लों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जायेगी। उन्होंने पशुपालकों सें आग्रह किया की वे बड़ी संख्या में इस प्रदर्शनी का हिस्सा बनकर लाभ उठायें।

Comments