Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


अनेकों लोगों की कुर्बानी से ही है आज हम आज़ाद: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 12 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में उपायुक्त सुशील सारवान ने स्कूली बच्चों की तिरंगा यात्रा को तिरंगा झण्डा फहराकर रवाना किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर की उड़ान जऩ कल्यान सोसायटी द्वारा स्कूली बच्चों के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान उपायुक्त सुशील सारवान ने स्थानीय लघु सचिवालय में शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लाखों लोगों के बलिदान के बाद हमें स्वतंत्रता मिली है। उन्होंने कहा की हमारा देश निरन्तर प्रगति कर रहा हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों से विशेष तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के हर घर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लहराने का संकल्प लिया हैं। इसलिए हम सभी ने आज से ही अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाना है और आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। इस तिरंगा यात्रा में शहर के विक्टर पब्लिक स्कूल, एवन पब्लिक स्कूल व ज्ञानदीप स्कुल के बच्चों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा लघु सचिवालय से चलकर जटटु राम चौक पर पहुंची। इस अवसर पर उड़ान जऩ कल्याण सोसाइटी की प्रधान गीता गाबा और किशोर मल्होत्रा, समाज सेवी संजय अग्रवाल, ओमप्रकाश सहित उपरोक्त सभी स्कूलों के अध्यापक और अध्यापिकायें भी मौजूद रहीं।

Comments