Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


“जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी”: विषय विशेषज्ञ डॉ पूजा गुलाटी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 9, 2022 Tags: , , , ,

“एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में “ग्रेजुएशन के बाद कैरियर के अवसर” पर वेब चर्चा

BOL PANIPAT :एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में“ग्रेजुएशन के बाद कैरियर केअवसर” विषयपर वेब चर्चाका आयोजन किया गया जिसमे लगभग 300 छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने विषय विशेषज्ञ डॉ पूजा गुलाटी, असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य विभाग जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत के विद्वतापूर्ण एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान को सुना और ग्रेजुएशन के बाद कैरियर की संभावनाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों और रोजगार के अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला. वेब चर्चा का आयोजन एसडी कॉलेज वाणिज्य एसोसिएशन एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में हुआ.वेबिनार की समन्वयक डॉ दीपा वर्मा ने डॉ पूजा गुलाटी की उपलब्धियों कोबताते हुए कहा की एमकॉम गोल्ड मेडलिस्ट और एमबीए इन फाइनेंस, बीएडएवं पीएचडी की उपाधि से अलंकृत डॉ पूजा गुलाटी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित है.प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने वेब चर्चा की विधिवत शुरुआत की और इसे छात्र-छात्राओं के लिए अत्यधिक उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं रोजगार दिलाने में सहायक बताया.

डॉ पूजा गुलाटी, असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य विभाग जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने अपने व्याख्यान में कहा की जीवन में हर चीज हमें कुछ न कुछ सिखाने में सक्षम है बशर्ते हममे सिखने की इच्छा-शक्ति हो. हर बड़े काम की शुरुआत पहले साधारण से कदम से ही होती है. जीवन में कुछ चीजों पर बेशक हमारा बस नहीं होता परन्तु आत्म-विश्वास, सकारात्मक रवैया, लक्ष्यों का निर्धारण,  हमारे दोस्त कैसे हो, कैसी पुस्तकें हमें पढनी चाहिए इत्यादि पर हमारा खुद का ही बस होता है. ग्रेजुएशन के बाद कैरियर चुनने से पहले हमें अपनी कमियां,मजबूत बिंदु, अवसरों और संभावित खतरों का आकलन पहले से कर लेना चाहिए. ग्रेजुएशन के बाद बीकॉम के छात्र सीए, एमकॉम,एमबीए, सीएस, सीऍफ़ए, बीएड जैसे कोर्स और बैंकिंग एवं टीचिंग सेक्टर, डिजिटल मार्केटिंग एवं अन्य व्यवसायिक उद्यमों में नौकरियां कर सकते है. इंश्योरेंस सेक्टर में भी नौकरियों की अपार संभावनाएं है.एसबीआई एवं अन्य बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर, क्लर्क, स्पेशलिस्ट ऑफिसर आदि के पद विज्ञापित किये जाते है.एसबीआई को छोड़कर अन्य सभी बैंकों की भर्ती आई बी पी एस द्वारा की जाती है. उन्होनें बैंकों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किये जाने वाले विषयों और उनसे सम्बंधित पुस्तकों की जानकारी भी छात्र-छात्राओं के साथ साझा की और उन्हें पूछे जाने वाले प्रश्नों के उदाहरण बताये और उनकी प्रेक्टिस कराइ. बैंकिंग सेक्टर प्रति वर्ष 50 हजार से अधिक पद निकालता है और यहाँ सैलरी भी अच्छी मिलती है.बैंकों में प्रिलिमिनरी स्टेज के बाद मुख्य परीक्षा ली जाती है और अंत में साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन किया जाता है.टीचिंग में केंद्र सीटेट और राज्य सरकारें एचटेट परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार करते है. इन्हें पास करने वाले छात्र बाद में स्कूलों में प्री-प्राइमरी टीचर, पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी आदि पदों के लिए आवेदन कर सकते है. कॉलेज और विश्वविद्यालय में कार्य करने के लिए एमए के बाद यूजीसीनेट परीक्षा या पीएचडी की डिग्री की आवश्यकता होती है. अध्यापन के क्षेत्र में भी सैलरी अच्छी, जॉब की संतुष्टि और प्रमोशन अपार संभावनाएं है. उन्होनें इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कैसे करे को भी विस्तार से बताया. जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी.एक और शानदार करियर सीए का है जिसका काम वित्तीय लेखा-जोखा तैयार करना,वित्तीय सलाह देना, ऑडिट अकाउंट का विश्लेषण करना और टैक्स से संबंधित काम करना होता है. टैक्स के भुगतान का हिसाब-किताब भी सीए ही करते है. किसी भी सीए का स्टेटस किसी भी मायने में डॉक्टर-इंजीनियर से कम नहीं है.सीए सीपीटी एंट्रेंस परीक्षा के लिए हम दसवीं करने के बाद आवेदन कर सकते है लेकिन परीक्षा हमें बारवी पास करने के बाद ही देनी होगी.आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस किसी भी स्ट्रीम के विद्यार्थी इस परीक्षा को दे सकते है.12वीं कक्षा पूरी करने के बाद विद्यार्थी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया से फाउंडेशन कोर्स भी कर सकते है औरयह कोर्स एक साल की अवधि का होता है. बीकॉमके बाद छात्र कॉमर्स में मास्टर डिग्री का चयन कर सकते है. एम् कॉम वह कोर्स है जिसमेअकाउंटिंग, बिज़नेस, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, टैक्सेशन, मार्केटिंगएवं मैनेजमेंट का व्यवस्थित अध्ययन किया जाता है और इस कोर्स की अवधि 2 साल है. इसी प्रकार छात्र एमबीए की डिग्री भी कर सकते है जिसे करने के बाद छात्र अपना खुद का बिज़नेस कर सकते है या फिर मल्टी-नेशनल कंपनीज में जॉब कर सकते है.बीकॉम के बाद छात्र बैंकिंग, वित्त, लेखा, कराधान, बीमा, विपणन, इक्विटी अनुसंधान,ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस इंडस्ट्री, बीपीओ इंडस्ट्री, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडस्ट्री, एफएमसीजी इंडस्ट्री, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री, मीडिया इंडस्ट्री, रिटेल इंडस्ट्री, टेलिकॉम इंडस्ट्री आदिमें नौकरी पा सकते हैं. इसके अलावा छात्र यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं. छात्र अकाउंट क्लर्क, अकाउंट्स असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट, एक्साइज ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरी ऑफिसर,अकाउंट्स कलेक्टर के रूप में भी नौकरी पा सकते हैं. उन्होनें कहा की ग्रेजुएशन के बाद नौकरी की अपार संभावनाएं है बस छात्र-छात्राओं को इनके लिए जागरूक बनने की जरुरत है.

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा की डॉ पूजा गुलाटी का व्याख्यानप्रासंगिक, ज्ञानवर्धक और छात्र-छात्राओं के लिए बहुत फायदे वाला साबित होगा. डॉ गुलाटी ने जो जानकारी दी है उससे विद्यार्थीयों को न सिर्फ अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने में मदद मिलेगी बल्कि इस जानकारी के बाद वे विभिन्न पाठ्यक्रमोंऔर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी बेहतर तरीके से कर पायेंगे.इस प्रकार की जानकारी के अभाव बहुत से छात्रों को पता ही नहीं होता की उनके विषय में अवसर किस-किस क्षेत्र में उपलब्ध है.

वेब चर्चा में प्रो मुकेश गुप्ता, प्रो नरेंद्र कौशिक, डॉ एसके वर्मा,प्रो गीता प्रुथी, डॉ. मोनिका खुराना, डॉ राकेश गर्ग,प्रो दीपिका अरोड़ा मदान, डॉ पवन कुमार,डॉ बलजिंदर सिंह, प्रो अनूप,प्रो मनोज कुमार, प्रो मनमीत, दीपक मित्तल आदि ने भी शिरकत की.

Comments