Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए ‘द वेंचर पिच’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीबीए तृतीय वर्ष  के विद्यार्थियों के लिए ‘द वेंचर पिच प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि छात्रों के लिए वेंचर पिच प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों को बाजार अनुसंधान, वित्तीय योजना, विपणन रणनीति, और संचालन योजना जैसे महत्वपूर्ण व्यवसाय कौशल विकसित करने में मदद मिलती है! उन्होंने यह भी कहा कि आज  के प्रतियोगिता वाले युग में पब्लिक स्पीकिंग स्किल का विद्यार्थियों में होना अनिवार्य है क्योंकि इससे विद्यार्थी अपने विचारों को बिना किसी झिझक के दूसरों के आगे रख पाते हैं। इसी उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि बीबीए एक प्रोफेशनल कोर्स है और बीबीए के विद्यार्थियों में अलग-अलग स्किल्स विकसित करने के लिए हम ऐसी प्रतियोगिता समय-समय पर करवाते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों को व्यवसायिक कौशल विकसित करने, अपने विचारों को वास्तविक दुनिया में लागू करने और नेटवर्क बनाने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं। ये प्रतियोगिताएं छात्रों को व्यवसायों की बारीकियों को समझने और सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक कौशल हासिल करने में मदद करती हैं। इस प्रतियोगिता का संचालन सुश्री निशा गुप्ता ने किया और उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- चाहत और जागृति, द्वितीय स्थान- कंचन और तान्या, तृतीय स्थान- गौरांग और रुद्र एवं सांत्वना पुरस्कार- मानसी और रुकैया ने ग्रहण किया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

Comments