Saturday, June 6, 2026
Newspaper and Magzine


नि:शुल्क जांच व परामर्श शिविर में 63 पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जांच की गई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat HEALTH , at February 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 फरवरी 2024, पानीपत जिला पुलिस के कर्मचारियों को चुस्त दुरूस्त व रोग मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के दिशा निर्देशानुसार सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस कर्मियों के स्थास्थ्य के लिए उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल के सहयोग से विशेष हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भलाई शाखा निरीक्षक बीर भान ने किया।

स्वास्थ्य जांच शिविर में उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन हास्पिटल के डॉक्टर निशांत सिंह ने अपने सहयोगी स्टाफ के साथ पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही परामर्श भी दिया गया। शिविर में इसीजी व ब्लड टेस्ट कर ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच की गई। शिविर में पहुंचे 63 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

भलाई शाखा निरीक्षक बीर भान ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के कुशल नेत्रत्व में कार्य करते हुए आगे भी समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर जिला के प्रत्येक पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जांच करवाई जाएगी। पानीपत पुलिस का मकसद है कि प्रत्येक पुलिस कर्मचारी स्वस्थ हो ताकि वह पहले की अपेक्षा ज्यादा मेहनत व जोश से अपनी ड्यूटी कर सके तथा समाज की सेवा कर सके। समाज को सुरक्षित रखने के लिए पुलिसकर्मियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।

उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल से पहुंचे टीम इंचार्ज डॉक्टर निशांत सिंह ने पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच उपरांत परामर्श देते हुए बताया कि ब्लडप्रेशर से बचने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करें, हरी सब्जी, मौसमी फलो का सेवन करें ,तली भुनी चिजों का सेवन कम से कम करें, अपना ब्लड प्रेशर व शुगर की हमेशा जांच कराये। ब्लड प्रेशर व शुगर के लक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि सीने मे दर्द होना, बेचेनी होना, पसीना आना, घबराहट होना आदि ब्लड प्रेशर के लक्षण हैं। उन्होने पुलिसकर्मियो को मानसिक तनाव से कैसे दूरे रहे इस के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग की नोकरी में बहुत तनाव रहता है। इसे दूर करने के लिए तनाव वाली बातों को अपने दोस्तों व परिजनों के साथ सांझा करें। साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करें व धूम्रपान व शराब सेवन न करें।

Comments