बाइक चलाने के शौक ने बनाया चोर. चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 14 मई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ़्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित उर्फ बल्लू पुत्र विनोद निवासी साई कालोनी उझा रोड पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी रोहित को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपी रोहित का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। चांदनी बाग थाना में दर्ज मारपीट व झपटमारी के एक मुकदमें में आरोपी जेल में बंद था। कुछ समय पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया शुक्रवार को गश्त के दौरान सीआईए-टू पुलिस की एक टीम मितल मैगा माल के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर एमजेआर चौक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौकें पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान रोहित उर्फ बल्लू पुत्र विनोद निवासी साई कालोनी उझा रोड पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त स्पलेंडर बाइक फरवरी में साई कालोनी से चोरी करने बारे स्वीकारा। पुलिस पुछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ उसके पास खुद की बाइक नही थी। बाइक चलाने का शौक चढ़ा तो आरोपी ने बाइक चोरी कर ली।
बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में राहुल पुत्र सुभाष निवासी साई कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
राहुल ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 2 फरवरी की रात उसने अपनी स्पलेडर बाइक साई कालोनी में घर के साथ वाले प्लाट में खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर बाइक को चोरी कर ले गए। राहुल की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में बाइक चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments