Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पानीपत पुलिस के जवानों ने सिवाह स्टेडियम में सफाई अभियान चलाकर किया श्रमदान. दिया स्वच्छता का संदेश 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 10, 2023 Tags: , , , , ,

-सौहार्द की भावना को बढावा देने के लिए स्टेडियम में पुलिस व पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण रस्सा कस्सी मैच का भी किया आयोजन

BOL PANIPAT : 10 दिसम्बर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस के जवानों द्वारा रविवार को सिवाह स्थित स्टेडियम में श्रमदान अभियान चलाकर साफ सफाई का कार्य किया गया। उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम की अगुवाई में करीब 150 पुलिसकर्मियों द्वारा स्टेडियम परिसर में पेड़ो के सूखे पत्ते, झाड़िया, कुड़ा कचरा व ट्रैक के पास खड़ी बड़ी बड़ी घास फूंस को हटाकर सफाई की गई। पुलिस जवानों द्वारा श्रमदान कर लोगों को सफाई व श्रमदान के लिए प्रेरित कर स्वच्छता का संदेश दिया।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम ने कहा कि श्रमदान के माध्यम से हर व्यक्ति को जुड़ना है एवं शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों को साफ सुथरा बनाना है। चार घंटे से अधिक चले सफाई व श्रमदान में जवानों ने रूचि दिखाई व अपने हाथों से श्रमदान कर स्टेडियम परिसर को सदैव स्वच्छ एव साफ सुथरा रखने की आमजन को सीख दी। उन्होंने बताया की पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस का श्रमदान अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसी प्रकार शहर के अन्य स्टेडियम में भी साफ सफाई की जाएगी।

सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के लिए श्रमदान के पश्चात स्टेडियम में पुलिस व पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण रस्सा कस्सी के मैच का भी आयोजन किया

उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम ने इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से पुलिस व पब्लिक के बीच सौहार्द मैत्रीपूर्ण की भावना को बढावा मिलता है। पुलिस व पब्लिक के बीच सौहार्द की भावना स्थापित होने से अपराध व आपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस को जहा सहायता मिलती है, वही पुलिस भी आमजन को सुरक्षित माहोल प्रदान करने के लिए सदेव तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में पुलिस व पब्लिक के बीच सौहार्द की भावना को बढावा देने के लिए इस प्रकार के खेल के आयोजन जिला पानीपत पुलिस द्वारा समय-समय पर करवाए जाएगें। मैत्रीपूर्ण रस्सा कस्सी के मैच में गांव सिवाह की टीम ने जिला पुलिस को 2-0 से पराजित किया। दोनों टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने बारे जागरूक करते हुए बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई को समाज से मिटाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा ताकि नशा व अपराध मुक्त समाज की स्थापना की जा सके। उन्होंने बताया की पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं। परंतु इस मुहिम की शत-प्रतिशत सफलता के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। नशा बेचने वालों के सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया की वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश पर प्रदेश का नाम रोशन करें। वहीं अभिभावकों से भी आह्वान किय कि वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद जैसी गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची सिवाह गांव की सरपंच सुनीता कादियान ने पुलिस के इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए ताकि आपस में सदभावना व प्रेम बढे। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का माहौल कायम होता है। 

इस अवसर पर आर्य शिक्षण संस्थान के प्रधान आर्य रणदीप सिंह, राजबीर कादियान, आर्य जयदीप सिंह, आर्य सुरेश सिंह, सत्यनारायण शर्मा, शौभाचंद, कपिल कादियान व गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति व युवाशक्ति मौजूद रहे।

Comments