Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगने की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 अगस्त 2022, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगने की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को किया काबू. विद्यानंद कालोनी निवासी आरोपी गौतम ने सोशल मिडिया पर रंगदारी की खबर को देखकर पड़ोसी सुंदर से रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी ने लड़ाई झगड़े की रंजिश रखते हुए परेशान करने व शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की मंशा से चिट्ठी डालकर रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर विद्यानंद कालोनी निवासी किरयाना दुकान संचालक सुंदर से 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगने की वारदात को महज 24 घंटे के दौरान ही सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने सफलता पूर्वक सुलझाते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान गौतम पुत्र गंगाराम निवासी विद्यानंद कालोनी पानीपत के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया थाना चांदनी बाग पुलिस ने वीरवार को रंगदारी मांगने की वारदात के संबंध में शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी। उक्त मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने तुरंत सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित व उनकी टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर पकड़ने के विशेष निर्देश दिए थे। सीआईए थ्री की टीम ने विभिन्न पहलुओं पर गहनता से छानबीन करते हुए शुक्रवार साय विद्यानंद कालोनी निवासी गौतम पुत्र गंगाराम को सनौली रोड पर मार्बल मार्केट के पास से शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने फिरोती मांगने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया है। आरोपी गौतम मामले में पिड़ित सुंदर का पड़ोसी है और उसने विद्यानद कालोनी में ही मोबाइल रिपेयरिंग व ऐसेंसरीज की दुकान की हुई है।

प्रारंभिक पुछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ उसका करीब 4 महीने पहले सुंदर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों पक्षों ने लड़ाई झगड़े के संबंध में थाना चांदनी बाग में शिकायत दी और बाद में पंचायती तौर पर राजीनाम कर लिया था। आरोपी गौतम इसके बाद सुंदर से रंजिश रखने लगा। करीब 7/8 दिन पहले आरोपी गौतम ने पानीपत सब्जी मंडी के एक दुकानदार से चिट्ठी डालकर गैंगस्टर के नाम पर 3 करोड रूपए रंगदारी मांगने के संबध में सोशल मिडियां पर खबर को देखा था। आरोपी ने पड़ोसी सुंदर से बदला लेने के लिए शातिराना दिमाग से प्लान तैयार कर गैंगस्ट लॉरेंश बिश्नोई गैंग शोपू ग्रुप चंडीगढ के नाम से पंपलेट व मोहर बनवाकर एक पंपलेट सफेद रंग के लिफाफे में पैक कर उसके बाहर मोहर लगा 4 अगस्त को सुंदर की दुकान पर सामान लेने के बहाने गया। दुकान पर सुदंर का ससुर महाबीर बैठा हुआ था। आरोपी छुपके से ब्रेड के पैकिटों में चिट्ठी को रखकर अपने घर आ गया। आरोपी ने चिट्ठी में 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगने के साथ लिखा था पैसे नही दिये या पुलिस को शिकायत दी तो लड़के सहित पूरे परिवार को जांन से मार देगा।

गिरफ्तार आरोपी गौतम की निशानदेही पर उसके घर से 90 पंपलेट व एक मोहर बरामद कर पुलिस टीम ने गहना से पूछताछ करने के बाद आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना चांदनी बाग में विद्यानंद कालोनी निवासी सुंदर पुत्र इमरत ने शिकायत देकर बताया था उसने घर के बाहर किरयाने की दुकान की हुई है। सुबह 8 बजे तक व शाम को 8 बजे से 10 बजे तक वह दुकान पर बैठता है और दिन के समय ससुर महाबीर दुकान पर बैठता है। दिन में वह बरसत रोड पर कंबल फैक्टरी में सिलाई का काम करता है। 4 अगस्त को दिन में करीब 12 बजे उसके ससुर ने फोन कर सूचना दी की ब्रेड के कांउटर के पास धमकी भरा खत पड़ा मिला है। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा और पढ़कर देखा जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी मांगने के साथ ही चिट्ठी में लिखा था पैसे नही दिये या पुलिस को शिकायत दी तो लड़के सहित पूरे परिवार को जांन से मारने देगे। सुंदर की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 386 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments