Sunday, October 25, 2026
Newspaper and Magzine


कांवड़िए का मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 जुलाई 2022, थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस की टीम ने चौटाला रोड पर लगे शिविर में कांवड़िए का मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार सायँ राजनगर में शिव चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विक्रम पुत्र चमरू व सचिन पुत्र रामकिशन निवासी राज नगर पानीपत के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना औधोगिक सैक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया शुक्रवार को थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि चौटाला रोड पर शिविर से कांवड़िए का मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो युवक राज नगर में शिव चौक के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने कांवड़िए का मोबाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

कांवड़िए की शिकायत पर थाना औधोगिक सैक्टर 29 में मुकदमा दर्ज है :

भिवानी के गांव बापौडा निवासी जितेंद्र पुत्र केवल सिंह ने थाना औधोगिक सैक्टर 29 में शिकायत देकर बताया था कि वह कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। कांवड़ लेकर वह 22 जुलाई को पानीपत पहुंचा और देर रात सिवाह चौटाल रोड पर बने शिविर में रूक गया। शिविर में पहले से मौजूद दो लड़के विक्रम पुत्र चमरू व सचिन पुत्र रामकिशन निवासी राज नगर पानीपत मिले, जो बातचित करने पर उनसे जान पहचान हो गई। कुछ देर बाद वह सो गया, सुबह ऑख खुली तो मोबाइल फोन नही मिला। उक्त दोनों लड़के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments