सनोवर राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अखिल भारतीय नौजवान व अखिल भारतीय छात्र सभा जिला पानीपत की मीटिंग.
BOL PANIPAT: आज भगत सिंह स्मारक सभागार पानीपत में अखिल भारतीय नौजवान सभा व अखिल भारतीय छात्र सभा जिला पानीपत की एक आवश्यक मीटिंग सनोवर राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शहीदे आजम भगत सिंह के 115 वे जन्म दिवस की तैयारी में हरियाणा भर में शहीदी पखवाड़े के स्तर पर धूम धाम से मनाया जा रहा है। जिसकी तैयारी में गांव – गांव व ब्लाक स्तर व पूरे जिले में छात्रों – नौजवानों से संपर्क किया जा रहा है। पूर्व राज्य सचिव हरियाणा पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने अपने सम्बोधन में बताया कि दिनांक 24-09-2022 को नौजवान सभा व छात्र सभा द्वारा संयुक्त रूप से बिलासपुर जिला यमुनानगर में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर विशाल जन सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो पानीपत जिला से भी छात्र व नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा शामिल होना चाहिए । राम रत्न सैनी एडवोकेट ने कहा कि पानीपत में भगत सिंह स्मारक सभागार में 28-09-2022 को आल इन्डिया यूथ फेडरेशन व स्टुडेंट फेडरेशन द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को धूम धाम से मनाया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो। इस अवसर पर सर्व प्रदीप जिन्दल, भूपेंद्र कश्यप, रुपेश सैनी, मोहसिन राणा, राम रत्न सैनी इत्यादि शामिल हुए।

Comments