Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सौरभ सैनी एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई अखिल भारतीय नौजवान सभा पानीपत की मीटिंग.

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 20, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : अखिल भारतीय नौजवान सभा पानीपत की एक आवश्यक बैठक स्वतंत्रता सेनानी टीका राम सखुन सभागार, भगत सिंह स्मारक पानीपत में सौरभ सैनी एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग में राघव गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों व नौजवानों को एक जुट होकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लामबंद हो कर संघर्ष करना होगा। मीटिंग में विशेष तौर पर आल इंडिया यूथ फेडरेशन के पूर्व राज्य महासचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने छात्रों व नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा में छात्रों व नौजवानों को व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चला कर ए आई एस एफ व ए आई वाई एफ को मजबूती से लगातार कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि आगामी 27 अप्रैल 2025 को पानीपत में आल इंडिया यूथ फेडरेशन का राज्य अधिवेशन होने जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय स्तर के युवा नेता संबोधित करेंगे। पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले दस सालों में रोजगार उपलब्ध नहीं करवाया पढ़ें लिखे बेरोजगार युवाओं को गुमराह किया गया है खाली पड़े पदों को भरा नहीं गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि हरियाणा में खाली पड़े पदों पर नौजवानों को नियुक्त किया जावे व स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जावे।

Comments