गुलाटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई श्री माॅं गंगे सावन जोत समिति की बैठक.
BOL PANIPAT : 05.7.2026, श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर में श्री माॅं गंगे सावन जोत समिति की एक बैठक प्रधान सुभाष गुलाटी की अध्यक्षता में हनुमान चालीसा के पाठ से सम्पन्न हुई। प्रधान सुभाष गुलाटी ने कहा कि श्री मां गंगे सावन जोत तो चौथा महोत्सव 20 अगस्त को पानीपत में और 22 और 23 अगस्त को हरिद्वार में धूमधाम से मनाया जाएगा । उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को सावन जोत समिति की एक भव्य शोभा यात्रा वृन्दा एन्कलेव सेक्टर 13-17 से चलकर पटेल नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न होगी और 22 अगस्त को हरिद्वार स्थित चेतन ज्योति आश्रम में सांय 7 बजे से माता की चौकी होगी और 23 अगस्त को वहीं से ही एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी और हर की पौड़ी पर सम्पन्न होगी। इस बार शोभा यात्रा में दो अन्य बैण्ड और कई झांकियों को भी शामिल किया गया है। मंच संचालन धर्मपाल चोपड़ा ने किया। इस मौके पर धर्मपाल चोपड़ा, कमल नयन वर्मा, सुनील थम्मन, बाबू भाई, महेश नारंग, प्रेम मल्होत्रा, राजू तेल वाला, सुनील चिन्दा आदि ने अपने विचार रखे और सावन जोत महोत्सव को पहले से भी अधिक भव्य बनाने के लिए हर प्रकार से सहयोग देने का वायदा किया । सावन जोत महोत्सव के लिए अभी से लोगों में काफी उत्साह है और सभी ने कहा कि इसी बहाने परिवार मिलन भी हो जाता है और गंगा मइया के दर्शन भी हो जाते हैं। इस बैठक में लगभग 90 से अधिक सदस्य उपस्थित हुए जिनमें मुख्य रूप से राजकुमार पाहवा, सतकरतार आनन्द, भोला टैन्ट वाले, यश माटा, धर्मपाल चोपड़ा, प्रेम मल्होत्रा, शीन्टू अहूजा, तरूण चावला, अरूण नन्दवानी, राधेश्याम नासा, ललित मिड्ढा, लक्की चावला, कमल नयन वर्मा, नवीन, विनोद कुकरेजा, देवकी नन्दन, हैप्पी बुद्विराजा, चमन गुलाटी, हीरा लाल, सतीश बाबा, शाम बाबा, बोबी, सुमित नन्दवानी, अमित नन्दवानी, अशोक कपूर, रविन्द्र नागपाल, सुनील थम्मन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments